महात्मा गांधी पर भाषण
गांधी जयंती पर भाषण
Speech on Mahatma Gandhi
महात्मा गांधी जी पर भाषण सभी छात्र छात्राओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण है ।
आइए शुरू करते हैं ।
आदरणीय…… महोदय/ महोदया नमस्कार, में क ख ग
आप सभी को गांधी जयंती की ढेर सारी शुभकामनाएं !
महात्मा गांधी जी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 में हुआ था। गांधी जी का पूरा नाम मोहन दास करम चंद्र गांधी था। गांधी जी का जन्म पोरबंदर गुजरात में हुआ उनके पिता का नाम करमचंद्र व माता जी का नाम पुतलीबाई था। गांधी जी का विवाह बहुत ही कम उम्र में (मात्र 13 साल की आयु ) कस्तूरबा गांधी के साथ हो हुआ । गांधी जी ने दसवीं पास स्थानीय विद्यालय से किया उसके बाद वह 1888 में कानून की पढ़ाई करने इंग्लैंड चले गए एवं 1891 में वकालत की पढ़ाई पूरी करके भारत आए। गांधीजी शांत स्वभाव के व्यक्ति थे। गरीबों से प्यार करते थे, गांधी जी ने प्रारंभ से ही गरीबों मजदूरों व अन्य शोषित व्यक्तियों का साथ दिया। उन्होंने अपने नेतृत्व में देश के विभिन्न हिस्सों में गरीबों किसानों व मजदूरों के साथ हो रहे अत्याचारों के खिलाफ आंदोलन करें, जिनका नेतृत्व ने खुद किया जिसमें नील विद्रोह चंपारन सत्याग्रह आदि आंदोलन प्रमुख थे। गांधीजी के आंदोलनों की मुख्य विशेषता यह थी, कि गांधी जी के आंदोलन का प्रकार विनाशकारी नहीं था। गांधीजी ने भारत को अंग्रेजों से मुक्त कराने में भी अहम भूमिका निभाई भारत छोड़ो आंदोलन जो 1942 में बहुत ही महत्वपूर्ण आंदोलन भारतीय इतिहास में रहा, जिस आंदोलन से अंग्रेजों को लगने लगा कि अब हमारा भारत में रह पाना मुश्किल है। जिस आंदोलन का नारा करो या मरो ( do or die) भारतीय इतिहास में मुख्यता भारत को आजादी दिलाने में महात्मा गांधी जी का अहम योगदान रहा। महात्मा गांधी जी को बापू ,राष्ट्रपिता आदि नामों से पुकारते थे। आज के समय में गांधीजी को भारत ही नहीं बल्कि पूरा विश्व सत्य अहिंसा का पुजारी मानता है। गांधी जी जो कहते थे वह पहले खुद करते थे । जो गांधी जी का एक विशेष गुण था। गांधी जी के विचारों का पालन हमें आज भी अपने जीवन में करना चाहिए। गांधी जी के बनाये मार्ग पे ही चलना चाहिए और गांधीजी जैसे महान चरित्र वाले व्यक्ति को हमेशा पूजनीय मानना चाहिए और इतिहास में गांधी जी का नाम अमर रखना चाहिए ।
धन्यवाद !
I hope guys you like this speech on Mahatma Gandhi.